[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा-त्यागी संत रामप्रकाश महाराज

SHARE:


रूण फखरूदीन खोखर

इंदौकली में हुआ कार्यक्रम


रूण-निकटवर्ती गांव इंदौकली में आखातीज के शुभ अवसर पर रविवार को संतों का समागम हुआ। श्रीपाल,हड़मान मुंडेल ने बताया इस अवसर पर भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इस मौके पर सभी संत महात्माओं का फूल माला पहनाकर और महिलाओं द्वारा बधावणा गाकर स्वागत किया,

इस मौके पर गुलाबदास महाराज आश्रम नोखा चांदावता के त्यागी संत रामप्रकाश महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि शिक्षा शेरनी का वो दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा, इसीलिए हमें इस दौर में ज्यादा से ज्यादा अपनी पीढ़ी को शिक्षित करना चाहिए

आज इंदोकली सिटी मुंडेल परिवार के दो लाडलों का सरकारी सेवा में चयन हुआ है यह सब पढ़ाई की वजह से हुआ है, इन्होंने कहा कि शास्त्रों में लिखा है कि पढ़े-लिखे इंसान के चार आंखें होती है और पढ़ा लिखा इंसान ही समाज और देश का भला कर सकता है।

इंसान का सर्वांगीण विकास का मुख्य माध्यम ही शिक्षा है। इस अवसर पर संत महात्माओं ने सरकारी सेवा में चयन हुए अध्यापक महेंद्र और पुलिस सेवा में चयन हुए रामकुंवार का माला और साफा पहनाकर मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर धनारी के संत चेतन राम महाराज, युवा संत रामबल्लभ महाराज, ओंकार दास महाराज, गोविंद देव महाराज टांकला आदि ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर सूरजाराम  ,तिलोकराम, ऊर्जा राम, भींयाराम सारण,चुनाराम डोडवाड़ीया,मंदरूपराम, मुल्तान राम,भंवरलाल, श्रीकिशन, सीताराम, शिवदान राम , पप्पूराम राड़, शिक्षक चंदाराम ,धर्माराम,ओम प्रकाश, सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now