
भीवांराम कोषाध्यक्ष एवं भंवर मामोडिया बने महामंत्री।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)भन्दे बालाजी स्थित समिति भवन परिसर में शुक्रवार को कुमावत समाज की एकजुटता की एक शानदार मिसाल देखने को मिली।

कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति के चुनाव में समाज ने सर्वसम्मति का परिचय देते हुए पन्नालाल सरस्वा को पुनः अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।
अमावस्या के शुभ अवसर पर आयोजित इस साधारण सभा में समाज का भारी हुजूम उमड़ा। चुनाव पर्यवेक्षक शिक्षाविद् रमेश चंद किरोड़ीवाल और चुनाव अधिकारी एडवोकेट हेमराज बाडीवाल की मौजूदगी में लोकतांत्रिक गरिमा के साथ प्रक्रिया पूरी हुई। 200 से अधिक सदस्यों ने एक स्वर में हाथ उठाकर अपनी नई कार्य कारिणी पर मुहर लगाई अध्यक्ष पन्नालाल सरस्वा पुनः निर्वाचित,
कोषाध्यक्ष भींवाराम दंबीवाल व महामंत्री भंवरलाल मामोडिया को सर्वसम्मति से बनाया गया।

बैठक में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारी को चुनाव प्रवेशक शिक्षाविद् रमेश चंद किरोड़ीवाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर अध्यक्ष पन्नालाल सरस्वा ने समाज का आभार जताते हुए बड़े संकल्प साझा किए, “आने वाले समय में विवाह स्थल पर आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। समाज के विकास के लिए हम नए पदों का सृजन भी करेंगे ताकि हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।”

नवनिर्वाचित टीम अब एक माह के भीतर अपनी पूरी कार्य कारिणी का विस्तार करेगी। इस नई टीम का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 16 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
जीत की घोषणा होते ही पूरे परिसर में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाज बंधुओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को साफा और मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सीताराम बाडीवाल, नंदकिशोर कुदीवाल, रामस्वरूप खोरानिया, छोटू राम बडीवाल , गौरीशंकर मारवाल, किशनलाल भोड़ीवाल,अशोक कुमार, लक्ष्मी नारायण रतिवाल, एड. महेंद्र जलांधरा,भजनलाल बालोदिया, पूरणमल छापोला, रतनलाल, हरीश बडीवाल, मूलचंद धमानिया,रूपकुमार पारमवाल
सहित सैकड़ों प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

Author: Aapno City News




