[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पेंशनर समाज की बैठक में ‘पेंशन नियम संशोधन 2025’ पर हुई चर्चा।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान पेंशनर समाज की स्थानीय उपशाखा की मासिक बैठक श्री रामद्वारा सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शक्ति सिंह ने की।बैठक में पिछले माह आयोजित जिला अधिवेशन, डी. एस. नकारा की मूर्ति अनावरण और पेंशन नियम संशोधन अधिनियम-2025 जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सदन के सदस्यों ने इन आयोजनों पर अपने सुझाव भी साझा किए।


संगठन को मजबूती देने के लिए सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। रमेश गोठवालने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिन्हित कर सूची बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर प्रताप सिंह, भंवरलाल कुमावत, गंगाबक्षी जाट, रामप्रसाद नारनौलिया और प्रभुदयाल कुमावत ने अपने-अपने क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराई, जिसके आधार पर नए सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


  अनुभवी सदस्य रामप्रसाद नारनौलिया को उनकी सक्रियता को देखते हुए कार्यालय मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
बैठक में कन्हैयालाल कुम्हार, राकेश कुमार माथुर, मुरारीलाल, नाथूलाल मावर, इकरामुद्दीन कुरैशी, कैलाश सोनी, हनुमान सिंह पनिहार, रामजीलाल और पुरुषोत्तम शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now