[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ग्वालू गांव में अखंड ताल सप्ताह आयोजन की गुरुवार को हुई शुरुआत

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर
गुरुवार को निकली भव्य कलश यात्रा


रूण-पंचायत समिति मूंडवा के गांव ग्वालू में गुरुवार को अखंड ताल सप्ताह आयोजन की शुरुआत हुई। मुख्य यजमान गोविंद झुनझनोदिया ने बताया 7 दिन तक नव वर्ष की शुरुआत के साथ अखंड राम नाम, संकीर्तन, ताल सप्ताह का आयोजन होगा,

जिसमें ग्रामाचार्य हुकमाराम शास्त्री ग्वालू, चेनाराम शास्त्री ,हेमंत शास्त्री रूण वैदिक मंत्रों के साथ पूजन करवायेगें।

इसी प्रकार रामस्वरूप खंडेलवाल रूण ने बताया 19 मार्च से 25 मार्च तक होने वाले इस धार्मिक आयोजन के तहत गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शोभा यात्रा सुबह ठाकुरजी के मंदिर आथूणा बास सें रवाना होकर हनुमान मंदिर पहुंची।

इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ ग्वालू सहित अन्य गांवों के गणमान्यनागरिक और धर्म प्रेमी बंधुओ और महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए और पुष्प वर्षा करते हुए भाग लिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now