[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निर्माण संस्था खंडेल की ओर से किशोरी बालिका मेला आज।

SHARE:


प्रातः10 बजे सरस्वती वंदना से शुरू,सांय 4 बजे पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) निर्माण संस्था खंडेल की ओर से
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किशोरी बालिका मेला 22 मार्च रविवार को आयोजित होने जा रहा है, मेले में 16 गांव से बालिका समूह में कुल 800के करीब बालिकाएं इस मेले में सम्मिलित हो रही है।

12 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही ग्रामीण बालिकाएं बालिका समूह में सम्मिलित हो जाती है और 23 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर समूह से पृथक हो जाती है। जानकारी देते हुए निर्माण संस्था खंडेल के निदेशक रामेश्वर लाल वर्मा ने बताया कि यह मेला प्रातः  10:00 बजे से शुरू होकर अपराह्न 4:00 बजे तक संपन्न होगा।

मेले में अनेक खेलो गुब्बारा फोड़, बाल थ्रो, रस्सा कस्सी,आंख बंद कर डिब्बा बजाना, सौंदर्य प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक खेल में प्रथम व द्वितीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा बालिका मेले में सम्मिलित होने वाली प्रत्येक बालिका को प्रोत्साहन स्वरूप एक एक दुपट्टा (स्टॉल) दिया जा रहा है। यह बालिका मेला प्रातः 10:00 बजे मां सरस्वती वंदना से प्रारंभ होकर 4:30 बजे पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now