[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजस्थान दिवस पर मेड़ता में महाआरती और ‘पंच गौरव’ उत्सव आजमीराबाई स्मारक में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी, शाम को जुटेगा शहर

SHARE:

राजस्थान दिवस पर मेड़ता में महाआरती और ‘पंच गौरव’ उत्सव आज
मीराबाई स्मारक में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी, शाम को जुटेगा शहर
🖊 तेजाराम लाडणवा
मेड़ता सिटी
राजस्थान दिवस एवं सनातन नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के पावन अवसर पर आज मेड़ता सिटी में भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होंगे। जिला प्रशासन नागौर और उपखण्ड स्तरीय पर्यटन विकास समिति, मेड़ता के संयुक्त तत्वावधान में शहर में महाआरती, उत्सव, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के तहत शाम 6:30 बजे श्री चारभुजानाथ एवं मीराबाई मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे मीराबाई स्मारक में ‘पंच गौरव-एक जिला एक पर्यटन स्थल’ उत्सव के तहत प्रदर्शनी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
नागौर के पंच गौरव पर रहेगा फोकस
इस आयोजन में नागौर जिले की पहचान ‘पंच गौरव’ को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें—
मीराबाई स्मारक (पर्यटन स्थल)
कबड्डी (खेल)
पान मैथी (उत्पाद)
मूंग (उपज)
खेजड़ी (वनस्पति)
शामिल हैं।
उपखण्ड अधिकारी एवं पर्यटन समिति अध्यक्ष पूनम चौयल ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मिलकर मनाया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now