
🖊. तेजाराम लाडणवा
फलोदी
भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2025 में कुम्हार समाज के कुल 6 प्रतिभाशाली युवाओं के चयन होने पर समाज में हर्ष की लहर है। इसी क्रम में कुम्हारों की ढाणी, गुमानपुरा (देचू) निवासी परेश कुमार प्रजापति का उनके निवास पर समाजबंधुओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
परेश कुमार प्रजापति ने 519वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन प्राप्त किया है। वर्तमान में वे कोटपुतली में डिप्टी सुपरिटेंडेंट (RPS) के पद पर कार्यरत हैं।
सम्मान समारोह में अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ के संरक्षक भवर जी पॉटर, राष्ट्रीय सचिव प्रजापति महेन्द्र मावर, मगराज कुमावत (वीके प्रॉपर्टी बालेसर-जोधपुर), हेमाराम कुमावत (पूर्व प्रधान देचू), रामेश्वरलाल कुमावत (महावीर प्रॉपर्टी जोधपुर), भोमाराम कुमावत (चामुंडा बिल्डिंग मैटीरियल फलसुंड) तथा पारसमल कुमावत (देचू) सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस दौरान आईपीएस परेश कुमार प्रजापति ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि दसवीं कक्षा के बाद छात्रों को करियर मार्गदर्शन और काउंसलिंग की विशेष आवश्यकता होती है, जिससे वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि दिल्ली में आईएएस की तैयारी कर रहे समाज के विद्यार्थियों को समाज के स्तर पर सहयोग मिलना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवा प्रशासनिक सेवाओं में पहुंच सकें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताते हुए युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Author: aapnocitynews@gmai.com



