[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उगमराज खिलाड़ी की स्मृति में ‘रसधारा’ का आगाज आज सेतीन दिन तक देशभर के कलाकार देंगे लोक कला की प्रस्तुतियां

SHARE:


🖊 तेजाराम लाडणवा
मेड़तासिटी
लोक कला के पुरोधा पं. उगमराज खिलाड़ी की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित ‘रसधारा’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ 17 मार्च से होगा। तीन दिवसीय यह आयोजन 19 मार्च तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेड़ता रोड में होगा।
कार्यक्रम का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज एवं पं. उगमराज खिलाड़ी लोक कला प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
देशभर की लोक संस्कृति एक मंच पर
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मणिपुर की लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। कलाकार भजन गायन, मणिपुरी रास, ब्रज लोकनृत्य, कथक समूह नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे।
नागौर की लोक परंपराएं भी रहेंगी खास
अंतिम दिन राजस्थान की पारंपरिक लोक नाट्य शैलियां जैसे कन्हैयान, कचियान तथा पश्चिमी राजस्थान के लोक गीत-नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। नागौर के लोक कला मंडल भी इसमें भाग लेंगे।
हर शाम 8 बजे से होगा कार्यक्रम,तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 8 बजे से शुरू होंगे। वहीं दिन में कला गोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी।
इन शहरों के कलाकार लेंगे भाग, जोधपुर, नई दिल्ली, मथुरा, सागर, प्रयागराज, गुरुग्राम और नागौर सहित कई स्थानों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now