
“बहू को बेटी मानेंगे, तभी खिलेगा समाज का आंगन”:- प्रहलाद राय टॉक
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कुमावत, कुम्हार और प्रजापत समाज के रेल कर्मचारियों का द्वितीय होली स्नेह मिलन समारोह शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में न केवल रिश्तों की मिठास घुली, बल्कि समाज को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का शंखनाद भी किया गया।मुख्य आकर्षण: सामाजिक सरोकार और संदेश, समारोह के मुख्य अतिथि श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.एल.आई. कन्हैया लाल कुमावत ने की। दीप प्रज्वलन और अतिथियों के भव्य स्वागत (माला व साफा) के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

समाज के लिए ‘प्रगति का रोडमैप’ कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण सूत्र दिए, मुख्य अतिथि प्रहलाद राय टॉक ने कहा कि “शिक्षा ही विकास की एकमात्र चाबी है। हमें बच्चों की काउंसलिंग पर ध्यान देना होगा। साथ ही, यदि बहू को बेटी जैसा दर्जा दिया जाए, तो परिवार और समाज दोनों सुशोभित और विकसित होंगे।

” उन्होंने माटी कला को आधुनिक रूप देने और सरकारी योजनाओं के लाभ पर भी जोर दिया, राज्य उपभोक्ता आयोग अध्यक्षा उर्मिला कुमावत ने कहा कि “बेटियों को संस्कारयुक्त शिक्षा दें,तभी समाज की नींव मजबूत होगी।”वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष कुमावत ने बताया “समाज में आगे बढ़ने वालों की टांग खींचने के बजाय, उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे बढ़ाना ही सच्ची एकता है।”रेलवे यूनियन के लीडर एम.एल. कुमावत ने कहा की “डिग्री के साथ हुनर (Expertise) जरूरी है। क्षेत्र कोई भी हो, उसमें माहिर बनें तभी आपकी अलग पहचान बनेगी।

“सम्मान और एकजुटता
समारोह के दौरान समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, जिससे युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मातृशक्ति ने भी पुरजोर तरीके से शिक्षा को विकास की धुरी बताया। जबकि पीसीसी महामंत्री ललित तुंदवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सरोकार बढ़ाते हैं और समाज एकजुट होता है। वही समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर समाज के पिछड़े लोगों की मदद करनी चाहिए।

कार्यक्रम में बलबीर सिंह वर्मा (SPO, उत्तर पश्चिम रेलवे), मुकेश कुमावत (शिक्षाविद), राजेश कुमावत (SPO, नगर निगम), किशन लाल भोडीवाल (समाज अध्यक्ष) और नन्द किशोर खटोड़ (प्रजापत समाज अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत कुमावत और सुनील कुमावत ने किया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष कन्हैयालाल कुमावत ने सभी सहयोगियों और अतिथियों का आभार जताया। समारोह का समापन एक सामूहिक भोज के साथ हुआ, जहाँ सभी ने एकजुटता का संकल्प लिया।

Author: Aapno City News




