[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बिना दहेज पुत्र का विवाह कर सरपंच बने प्रेरणा के स्रोत।

SHARE:


काजीपुरा सरपंच नवरतन कुमावत के पुत्र देवेंद्र ने मात्र ₹1 शगुन लेकर नेहा को बनाया जीवनसाथी।
कुमावत समाज के इस गौरवशाली नवदंपति को बधाई देने वालों का लगा तांता।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)।
जिले की आदर्श ग्राम पंचायत काजीपुरा के वर्तमान सरपंच (प्रशासक) नवरतन माचीवाल (कुमावत) ने अपने पुत्र देवेंद्र का विवाह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनाते हुए बिना दहेज संपन्न कराया। देवेंद्र का विवाह नेहा, सुपुत्री महेश मारवाल (जयपुर, ननिहाल पक्ष—जगदीश व मोहन खाटूवाल) के साथ सादगीपूर्ण तरीके से किया गया, जिसमें मात्र ₹1 शगुन लेकर विवाह की रस्म पूरी की गई।


आज के समय में जहां शादियों में दहेज और दिखावे की होड़ लगी रहती है, वहीं इस विवाह ने सादगी, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संदेश का उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरपंच नवरतन कुमावत ने विवाह में टीका नहीं लेना, प्री-वेडिंग जैसे दिखावटी आयोजनों से दूरी बनाकर यह सिद्ध किया कि यदि समाज के जनप्रतिनिधि स्वयं पहल करें तो सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि लगातार चौथी बार सरपंच रहे युवा जनप्रतिनिधि नवरतन कुमावत ने अपने इस निर्णय से समाज को सोचने और बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। उनके इस सराहनीय कदम की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।यह विवाह सादगी और सामाजिक संदेश के कारण आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जिसने भी इस पहल के बारे में सुना, उसने सरपंच नवरतन कुमावत की प्रशंसा करते हुए नवविवाहित जोड़े देवेंद्र व नेहा को शुभाशीष और बधाइयां दीं। नवदंपति को शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now