
उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी: धर्मेंद्र सैनी
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
भारतीय रेलवे सैनी (माली) कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के तत्वाधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की 129 वीं पुण्यतिथि पर संस्था की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई।

इस अवसर पर भारतीय रेलवे सैनी (माली) कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने एवं उनके बताए गए

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने यह शपथ दिलाई। इस मौके पर उपस्थित सदस्य संरक्षण के के एल भाटी, महासचिव हरजीराम सैनी, सहायक कोषाध्यक्ष मनोज सैनी एवं उपाध्यक्ष अशोक सैनी शहीद दर्जनों कार्य करता उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News



