
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
नीम रोड स्थित सेठ हरिकिशन सोमानी आदर्श विद्या मंदिर साभर लेक में 9 मार्च 2026 को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें अभिभावक सरोज वर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश दायमा, कोषाध्यक्ष निरंजन लाल सूत्रकार प्रबंध समिति की सदस्य हेम कवर राठौर तथा प्रधानाचार्य भगवान सहाय कुमावत ने मां शारदा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में 200 अभिभावक उपस्थित रहे

विद्यालय की 28 आचार्य दीदियों ने सहभागिता दी सर्वप्रथम प्रधानाचार्य भगवान सहाय कुमावत ने विद्यालय की गतिविधियों तथा संस्कारक्षम शिक्षा प्रणाली के बारे में सभी को अवगत कराया डॉक्टर ओमप्रकाश दायमा ने शिक्षा व संस्कार देने वाला क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विद्या मंदिर को बताते हुए

विद्या मंदिर की कार्यप्रणाली से सभी को अवगत कराया कोषाध्यक्ष निरंजन लाल सूत्रकर ने ममत्व का महत्व बतलाया तथा अंततः हेम कवर जी ने विद्या मंदिर व अन्य विद्यालय का तुलनात्मक अंतर सभी पधारे हुए अभिभावकों को बताया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया व सभी को अल्पाहार करवाया गया।

Author: Aapno City News



