
पूर्व मंत्री ममता भूपेश एवं नागर ने की शिरकत।
फुलेरा ( दामोदर कुमावत) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट की ओर से “नारी सशक्तिकरण एवं दलित उत्थान संगोष्ठी”का आयोजन श्री भदे बालाजी स्थित कुमावत धर्मशाला में आयोजित की गई। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ममता भूपेश रही एवं विशिष्टअतिथि पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन संस्थापक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगठन के ब्रांड एम्बेसेटर अंजलि शर्मा एवं पंचायत समिति दूदू की सरपंच संघ अध्यक्ष भंवरी देवी भाखर व् दूदू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीराम खुर्डिया के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

मुख्य अतिथि ममता भूपेश का स्वागत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी देवी कुमावत, राष्ट्रीय सचिव सरस्वती जाजोरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू चौधरी व् राष्ट्रीय सयुंक्त सचिव सुनीता कँवर के द्वारा माला व् शोल ओढाकर किया गया। संगठन की संरक्षक प्रीति शर्मा और मोनिका शर्मा के द्वारा संगठन की डायरी और मोमेंटो भेंट करके स्वागत किया गया। विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री बाबू लाल नागर का स्वागत संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश दाधीच एवं कार्यकारी सदस्य लक्ष्मीनारायण कुमावत के द्वारा माला, साफा, डायरी और मोमेंटो भेंट करके किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा का स्वागत उपाध्यक्ष महेश दाधीच एवं कार्यकारी सदस्य लक्ष्मीनारायण कुमावत के द्वारा माला व् साफा पहनाकर किया गया। नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में सरपंच संघ अध्यक्ष दूदू भंवरी देवी भाखर का सम्मान संयुक्त सचिव सुनीता राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सूजी देवी के द्वारा किया गया। घुमन्तु समाज अध्यक्ष गोपाल केशावत का सम्मान लक्ष्मण लाल शर्मा एवं रविशंकर जाजोरिया के द्वारा किया गया। संस्थापक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर विचार रखते हुए घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु परिवारों की दुर्दशा पर ध्यान देने की अपील की उन्होंने कहा की संगठन के द्वारा दूदू, फुलेरा और मौजमाबाद का सर्वे करवाया गया है जिसमें सामने आया है की इनके हालातों के आधार पर यह लोग भेदभाव के शिकार भी हो रहेहै।
विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने सम्बोधन के दौरान कहा कि उन्होंने और उनकी सरकार ने दलितों के उत्थान के लिए सदैव न्यायोचित कदम उठाये है उन्होंने संगठन के प्रयासों की तारीफ करते हुये कहा कि दुआ से बडी कोई शक्ति नहीं होती और आप जो दुवायें ले रहे है ये निश्चित तौर पर संगठन को ऊंचाइयों पर लेकर जायेंगी।
पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि पहले भी कांग्रेस सरकार ने दलितों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कठोर कदम उठाये है लेकिन अभी पर्ची सरकार है जो कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया की अगली बार सरकार आते ही सभी परिवारों को सुविधायें उपलब्ध करवाई जायेगीऔर संगठन के लिये भी भरपूर प्रयास किये जायेंगे।

Author: Aapno City News





