[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बोरायडा दाधीच परिवार की ओर से श्रीमद् भागवत कथा 8 से प्रारंभ।

SHARE:


शिव पंचायत स्थापना 14 मार्च को धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न होगा।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) आजाद चौक बोरायडा मोहल्ला स्थित दाधीच पैतृक भूमि पर 8 मार्च से श्रीमद् भागवत के मूल पाठ संस्कृत में विद्वान आचार्य पं.आशीष दाधीच चौरू वाले के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना मंत्र उच्चारण के साथ 8 से 14 मार्च तक आयोजित की जा रही है।

आयोजन करता प्रभु नारायण दाधीच ने बताया कि हमारे पूर्वजों की पैतृक भूमि पर 8 मार्च से 14 मार्च तक श्रीमद् भागवत मूल संस्कृत पाठ प्रति दिन प्रात 9:00 बजे से 5:00 बजे तक आचार्य पंडित आशीष दाधीच के द्वारा पठन किया जा रहा है जो 14 मार्च 2026 को संपूर्ण होने पर यज्ञ हवन कर पूर्णा हुतियां देकर क्षेत्र में शांति हुए समृद्धि विकास की कामना की जाएगी। इस तपोभूमि पर परमपिता परमेश्वर एवं पूर्वज स्वर्गीय जय नारायण बोरायडा, स्व.श्रीमती गौरा देवी एवं स्व श्रीमती ग्यारसी देवी पत्नी स्वर्गीय श्री सीताराम जी दाधीच की स्मृति में बोरायडा परिवार के प्रभु नारायण, श्रीमती गीता देवी, आशीष कुमार, रागिनी, पोत्री निर्विका़, पोत्र आशविक एवं नरेना तथा फुलेरा बोरायडा परिवार द्वारा यह धार्मिक अनुष्ठान, शिव पंचायत स्थापना प्राण प्रतिष्ठा और हवन व महा आरती कर प्रसाद चढ़ाकर पूर्ण आहुतियां देते हुए क्षेत्र में अमन चैन शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी। 14 मार्च को समापन के बाद प्रसादी वितरण होगी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now