[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा में रेलवे एससी कर्मचारियों का भव्य स्नेह मिलन समारोह संपन्न

SHARE:


एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया जोर
महिला दिवस पर नारी शक्ति व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। रेलवे अनुसूचित जाति रेल कर्मचारी संगठन फुलेरा की ओर से रविवार को कस्बे के नरेना रोड स्थित एक निजी गार्डन परिसर में तृतीय स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी. रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एल. बैरवा के मुख्य आतिथ्य तथा दी रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक नीलू गोठवाल, आकोदा प्रशासक सरपंच पुष्पा मेघवाल, रामसिंह, घासीराम नरेडिया, रामबाबू गौतम तथा देवकरण नवल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा महात्मा बुद्ध और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।


आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि बी.एल. बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अधिकारों की रक्षा और उसके समग्र विकास के लिए संगठन की शक्ति सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जब समाज शिक्षित और संगठित होगा, तभी वह हर क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ सकेगा। साथ ही युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।


विशिष्ट अतिथि पुष्पा मेघवाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक नीलू गोठवाल ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समाज के उत्थान के लिए महिलाओं का आगे आना आवश्यक है तथा पुरुषों को भी महिलाओं के सहयोग और सम्मान की भावना रखनी चाहिए, जिससे उनकी प्रगति का मार्ग और सुगम हो सके।


समारोह के दौरान समाज, रेलवे सेवा, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज बंधुओं को सम्मानित किया गया। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया, वहीं बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।
आयोजन समिति के प्रेमचंद वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, जागरूकता और आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कालूराम रैगर, धर्मेंद्र भाटी,
रामावतार वर्मा, विजेंद्र बैरवा, संजय बंजारा, सुरेश बैरवा, जस्साराम, प्रदीप वर्मा, गौतम कुमार, मोहन बुनकर,नरेश कुमार गोरु,वेद प्रकाश बेरवा, राकेश तवंर,अनिल वर्मा राजा, राम वर्मा, शंकर लाल बेरवा,
लोकेश गोठवाल, हरजीराम, भगवान सहाय, मुकेश वर्मा, चिरंजीलाल, पुरुषोत्तम वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now