[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा में रेलवे एससी कर्मचारियों का भव्य स्नेह मिलन समारोह संपन्न।

SHARE:


एकता और शिक्षा पर दिया जोर।
महिला दिवस पर नारी शक्ति सहित प्रतिभाओं का सम्मान।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) रेलवे अनुसूचित जाति रेल कर्मचारी संगठन फुलेरा की ओर से रविवार को फुलेरा कस्बे के नरेना रोड स्थित एक निजी गार्डन परिसर में तृतीय स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी. रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एल. बैरवा के मुख्य आतिथ्य तथा दी रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ,रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक नीलू गोठवाल, आकोदा प्रशासक सरपंच पुष्पा मेघवाल, रामसिंह, घासीराम नरेडिया, रामबाबू गौतम तथा देवकरण नवल मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

इसके बाद आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि बी.एल. बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अधिकारों की रक्षा और विकास के लिए संगठन की शक्ति सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब समाज शिक्षित और संगठित होगा तभी वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा को प्राथमिकता देने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश भी दिया।

विशिष्ट अतिथि पुष्पा मेघवाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। जबकि रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक नीलू गोठवाल ने महिला दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं को समाज उत्थान के लिए आगे आना चाहिए वहीं पुरुष प्रधान होने के नाते महिलाओं का सहयोग भी करना चाहिए जिससे महिलाओं की राह आसान हो। इस मौके पर समारोह के दौरान समाज, रेलवे, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओं को सम्मानित किया गया।

महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन समिति के प्रेमचंद वर्मा ने कहा कि ऐसे  समारोह समाज में एकजुटता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और जागरूकता बेहद जरूरी है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, युवा और मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कालूराम रैगर, धर्मेंद्र भाटी, रामावतार वर्मा, विजेंद्र बैरवा, संजय बंजारा, सुरेश बैरवा, जस्साराम, प्रदीप वर्मा, गौतम कुमार,मोहन बुनकर, नरेश कुमार गोरु,वेद प्रकाश बेरवा, राकेश तंवर,अनिल वर्मा, राजा राम वर्मा, शंकर लाल बेरवा,
लोकेश गोठवाल, हरजीराम, भगवान सहाय, मुकेश वर्मा, चिरंजीलाल, पुरुषोत्तम वर्मा, जितेंद्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now