[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री खाटू श्याम की 22 वीं भव्य रथ के साथ पदयात्रा 5मार्च को, भक्तों के हाथों में झंडे के निशान जुबान पर बाबा श्याम का नाम।

SHARE:


पदयात्रा की अंतिम तैयारियां जोरों पर। वेद प्रकाश पारीक
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कस्बे के श्रीराम नगर स्थित कुमावत समाज श्री बालाजी बगीची से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 मार्च 2026 को प्रातः 7:15 बजे श्री श्याम पदयात्री जन सेवा समिति फुलेरा के तत्वावधान में भगवान खाटू श्याम की 22वीं भव्य रथ पदयात्रा गाजे-बाजे और लव-लश्कर के साथ रवाना होगी। समिति के वेद प्रकाश पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य रथ में श्री श्याम प्रभु की अखंड ज्योति विराज मान रहेगी।

श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर एवं “जय श्री श्याम” के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण में पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे।पदयात्रा से पूर्व बालाजी बगीची में विधि-‌ विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यात्रा को रवाना किया जाएगा। यह रथ यात्रा बालाजी बगीची से प्रारंभ होकर सियाराम बाबा की बगीची, पुराना फुलेरा स्थित वीर हनुमान मंदिर, न्यू कॉलोनी सिद्ध गणेश मंदिर, गांधी चौक, हलवाई बाजार एवं गोरधनपुरा की ढाणी होते हुए पावन धाम खाटू श्याम मंदिर की ओर प्रस्थान करेगी।


यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च को रात्रि विश्राम सोनी धर्मशाला, जोबनेर में, 6 मार्च को रात्रि विश्राम परीक धर्म शाला, रेनवाल में होगा। 7 मार्च को पदयात्रा श्री खाटू धाम पहुंचेगी तथा 8 मार्च को दोपहर बाद वापसी प्रस्थान किया जाएगा। भक्तों के हाथों में निशान और जुबां पर बाबा श्याम का नाम — यह पदयात्रा श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनुपम संगम होगी। पारीक ने बताया कि रथ पदयात्रा को लेकर समिति की बैठक में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंप गई वही सभी सदस्य पद यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now