
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। अति. पुलिस महानिदेशक रेलवेज, जयपुर एवं पुलिस अधीक्षक जीआरपी, जोधपुर सतनाम सिंह के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक जोधपुर राहुल यादव के निकट सुपरविजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी थाना मेड़ता रोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

थाना अधिकारी जीआरपी मेड़तारोड श्रवण चौधरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इसरायल खान उर्फ राजू खान पुत्र हनीफ खान (उम्र 22 वर्ष), निवासी मुसलमानों की ढाणी, कानसिंहजी की सीड, पुलिस थाना बाप, जिला फलोदी (राजस्थान) का रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी 1 जून 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में जीआरपी थाना जोधपुर से पिछले लगभग आठ माह से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को एन डी पी एस न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसी) प्राप्त किया गया है तथा मामले में गहन अनुसंधान जारी है।
आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें—
प्रकरण संख्या 123/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, थाना जामसर, बीकानेर।न.2
प्रकरण संख्या 7/2024 एनडीपीएस एक्ट, थाना केसरीसिंहपुर, श्रीगंगानगर,3.
प्रकरण संख्या 18/2024 एनडीपीएस एक्ट, थाना महाजन, बीकानेर (लंबित)
जीआरपी मेड़तारोड की टीम ने कठिन परिश्रम और रणनीतिक कार्रवाई के बाद इस वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को मजबूती प्रदान की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Author: Aapno City News




