
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थानों के लिए समर्पित संगठन स्कूल शिक्षा परिवार राजस्थान की फुलेरा नगर इकाई की बैठक रविवार को त्रिवेणी स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोहन स्वामी ने की।।बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से मोहन स्वामी को पुनः नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दिलीप सुरोलिया को उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ निजी स्कूलों के सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। राधेश्याम कुमावत को सचिव, राजेंद्र चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा पवन गौड़ को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक पद पर मानसिंह, बी.सी. माली एवं हरजीत सिंह को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित कार्य कारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर नवगठित कार्यकारिणी का अभिनंदन किया।

बैठक में मूलचंद गर्वा, श्रवणलाल कुमावत, फूलचंद कुमावत, विनोद कुमार प्रजापति, पीयूष टांक, राकेश शर्मा, भानु प्रताप, प्रदीप लखेरा, दीपक शर्मा, कमलेश कुमावत, रामलाल चाहर, सुनील वर्मा सहित अनेक संस्था संचालक उपस्थित रहे। बैठक में निजी शिक्षण संस्थानों की समस्याओं, उनके समाधान तथा आगामी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सामूहिक रूप से आयोजित करने पर भी चर्चा की गई और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Author: Aapno City News




