[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कुमावत समाज बालाजी बगीची में मची फागोत्सव की धूम।

SHARE:


विशेष कलाकारों ने सजाया श्री श्याम धनी का भव्य दरबार।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। फाल्गुन मास और बसंत ऋतु को उल्लास, उमंग, भक्ति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह पावन माह श्याम धणी दातार को रिझाने का विशेष अवसर भी होता है। इसी शुभ अवसर पर कस्बे के श्रीराम नगर स्थितकुमावत समाजश्रीबालाजी बगीची में रविवार दोपहर 1 बजे श्रद्धालु भक्तों एवं महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम जी का आकर्षक एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया। शिक्षाविद भगवान सहाय कुमावत एवं रमेश भोड़ीवाल द्वारा श्रीश्याम बाबा की सुंदर झांकी सजाई गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेष पूजा- अर्चना के साथ महिला मंडल ने गणेश वंदना कर फागोत्सव का शुभारंभ किया।इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक कलाकार रमेश बिजारणिया एंड पार्टी ने मधुर श्याम भजनों एवं पारंपरिक फाग गीतों की मनभावन प्रस्तुतियां दीं।

डीजे की आकर्षक धुनों पर महिलाओं ने विभिन्न मुद्राओं में नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भगवान श्याम को रिझाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति के रूप में श्रीमती पूनम कुमावत, सुमन कुमावत, गुड्डी देवी, गीता शर्मा, पूजा भाटी, मुन्नी देवी सहित सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया। फागोत्सव को सफल बनाने में कुमावत समाज अध्यक्ष किशनलाल भोडिवाल, महामंत्री दामोदर कुमावत, कोषाध्यक्ष मूलचंद धमाणिया, हनुमान जलांधरा, मनोहर लाल सिंघाटिया, रूप कुमार, बसंत कुमार, रतनलाल पारमवाल, महेश भोडीवाल, हरदयाल, विनोद शर्मा, मुकेश शर्मा, रमेश सारडीवाल, वेद प्रकाश पारीक सहित स्थानीय समाजबंधुओं का सराहनीय सहयोग रहा।

समापन पर बाबा श्याम एवं हनुमान जी की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति, संगीत और रंगों की छटा से सराबोर हो उठा, जिससे फागोत्सव एक अविस्मरणीय आयोजन बन गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now