
भक्ति रंग में झूमे श्रद्धालु।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। फाल्गुन मास और बसंत ऋतु को उल्लास, उमंग और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह माह श्याम धणी दातार को रिझाने का पावन समय भी माना जाता है। इसी पावन अवसर पर कस्बे श्री राम नगर स्थित श्री उमा महेश्वर मंदिर पर बुधवार को श्रद्धालु भक्तों एवं महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण को आकर्षक सजावट से सजाया गया तथा श्री श्याम बाबा की मनोहारी झांकी सजाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उमा महेश्वर परिवार की ओर से विधिवत पूजा- अर्चना के साथ की गई। इससे पूर्व उमा महेश्वर मंदिर परिवार की ओर से श्री खाटू श्याम बाबा के 56 भोग के लिए तैयारी की गई ।

इसी दौरान भजन संध्या का श्री गणेश गायक कलाकार रमेश चौधरी एवं योगेश कुमार ने श्याम भजनों और फाग गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

की धुन पर श्रद्धालु भक्त झूम उठे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया । कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को सफल बनाया। अंत में उमा महेश्वर मंदिर परिवार की ओर से बाबा श्याम बाबा के 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Author: Aapno City News




