
रूण फखरूदीन खोखर
रूण-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रूण में भामाशाहों द्वारा पांच बड़ी कुर्सियां देकर सराहनीय योगदान दिया गया हैं,

कार्मिक राजेंद्र सारण ने बताया रूण के स्व. शिक्षक हेमाराम जांगीड़ की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र शिक्षक रामप्रसाद जांगीड़ व उनके परिवार द्वारा सीमेंट की बड़ी 4 कुर्सियां 16000 रूपये की,

तथा एवन इलेक्ट्रिक स्टोर रूण के संचालक सैयद अलीम अली द्वारा एक कुर्सी 4000 रूपये लागत की मंगलवार को भेंट की।

इन कुर्सियों से अब चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व परिजनों के बैठने के अच्छी सुविधा रहेगी वहीं भेंट करने पर अस्पताल स्टाफ ने भामाशाहों का आभार जताया है।

Author: Aapno City News




