[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

महामाया मंदिर पर फागोत्सव की मची धूम, भक्ति रंग में झूमे श्रद्धालु

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)। फाल्गुन मास को उल्लास, उमंग और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह माह श्याम धणी दातार को रिझाने का पावन समय भी माना जाता है। इसी पावन अवसर पर कस्बे के वार्ड नंबर 9 स्थित महामाया मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालु भक्तों एवं महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण को आकर्षक सजावट से सजाया गया तथा श्याम बाबा की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी सजाने में जितेंद्र सैनी, राजेश सैनी, चिंटू सैनी एवं शुभम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महामाया मंदिर की पुजारी संगीता देवी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।इससे पूर्व महामाया मंदिर समिति की ओर से प्रेमचंद सैनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष  शिवचरण सैनी, अमरचंद सैनी, सुरेश सैनी, चेतन सैनी,गणेश, तेजकरण सैनी, गौरी शंकर शर्मा, योगेश कुमावत एवं शंकर जलांधरा की उपस्थिति में वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

फागोत्सव के दौरान भजन संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें गायक कलाकार किशन राणा, योगेश कुमावत, कैलाश सैनी, प्रदीप शर्मा एवं कमलेश शर्मा ने श्याम भजनों और फाग गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्त झूम उठे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।कार्यक्रम में  पार्षद आशा सैनी, पूजा भाटी, पूनम कुमावत, सुमन कुमावत सहित सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को सफल बनाया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now