[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मेड़ता का गौरव बढ़ाएंगे डॉ. कालू खां देशवाली, ‘राजस्थान गौरव सम्मान’ से होंगे अलंकृत

SHARE:


✍️ तेजाराम लाडणवा
मेड़ता के वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रपति से सम्मानित समाजसेवी डॉ. कालू खां देशवाली को आगामी 1 मार्च 2026, रविवार को झालावाड़ जिले के झालरापाटन में आयोजित भव्य समारोह में ‘राजस्थान गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है।
समारोह का आयोजन होटल गीतांजलि नवलखा दुर्ग मार्ग, झालरापाटन में किया जाएगा। संस्थान द्वारा यह सम्मान उन अनदेखे नायकों को समर्पित है जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में समाज के उत्थान और जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।
साहित्य और समाज सेवा में विशिष्ट पहचान
डॉ. कालू खां देशवाली ने साहित्य साधना और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान दिया है। वे एक प्रखर लेखक और समर्पित समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। राष्ट्रपति द्वारा पूर्व में सम्मानित किए जा चुके डॉ. देशवाली को अब ‘राजस्थान गौरव सम्मान’ से विभूषित किया जाना मेड़ता और नागौर जिले के लिए गर्व का विषय है। दिव्यांगजन कल्याण हेतु विशेष पहल
यह समारोह दिव्यांगजन कल्याण को समर्पित है तथा उन विभूतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान का उद्देश्य समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को पहचान देना और उनके कार्यों को व्यापक स्तर पर सम्मानित करना है।
इस उपलब्धि पर मेड़ता सहित पूरे नागौर जिले में हर्ष का वातावरण है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now