[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

खारियाकला में मामूली कहासुनी बनी हिंसक झड़प: युवक पर हमला, हालत गंभीर होने पर नागौर रेफर

SHARE:

 🖊तेजाराम लाडणवा

नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के खारियाकला गांव में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना से गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही कुचेरा थाने से हेड कांस्टेबल जगदीश बिश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
घायल युवक की पहचान गांव निवासी चौथाराम पुत्र रामुराम के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल अवस्था में मिले युवक को तुरंत कुचेरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल नागौर रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में घायल के पर्चा बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हेड कांस्टेबल जगदीश बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित युवक द्वारा रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, विवाद मामूली बात से शुरू हुआ था, लेकिन आक्रोश में आकर मारपीट की घटना हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

NagaurNews #Kuchera #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews #GroundReport

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now