

तेजाराम लाडणवा
गोटन स्थित यदुपति सिंघानिया प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रशिक्षु कविता, पुत्री सुरेश जी शर्मा, ने भारत कौशल प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेड़ता क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
कविता ने विद्युत उपकरण व्यवसाय में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। इसके पश्चात क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता, जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के प्रतिभागियों ने भाग लिया, में कविता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अब कविता आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है।
विनोद ने भी दिखाया हुनर
राज्य में रजत, क्षेत्रीय में कांस्य
संस्थान के ही प्रशिक्षु विनोद ने विद्युत स्थापना व्यवसाय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया। वहीं क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।
राज्य सरकार द्वारा सम्मान
राजस्थान कौशल विकास मंत्रालय द्वारा कविता को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर 75,000 रुपये तथा विनोद को 25,000 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
संस्थान परिवार ने दोनों प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लगन और मार्गदर्शन मिले, तो युवा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।
#जेकेगोटन
#jk
#मेड़ता_सिटी
#गोटन
#राजस्थान
#कौशल_प्रतियोगिता
#युवा_प्रतिभा
#बेटी_का_गौरव
#राजस्थान_का_मान

Author: aapnocitynews@gmai.com




