[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में भव्य फागोत्सव आयोजित। श्याम दरबार में में झूम उठे श्रद्धालु नर नारी।

SHARE:



फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कस्बे के श्रीरामनगर स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को भव्य फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का अनुपम दरबार सजाया गया तथा विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम में माली सैनी समाज संस्थान फुलेरा के अध्यक्ष तेजकरण सैनी ने कहा कि फाल्गुन माह बाबा श्याम को रिझाने का पावन महीना है। उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा श्याम की शरण में आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।फागोत्सव के दौरान श्रद्धालु नर-नारी एवं मातृशक्तियां बाबा श्याम के भजनों पर झूमती नजर आईं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण छाया रहा।

फुलेरा में बाबा श्याम के फागोत्सव की शुरुआत करने वाली श्याम प्रेमिका कमला सैनी का इस अवसर पर विशेष सम्मान किया गया।कार्यक्रम में धर्म प्रेमिका गीता देवी, निवर्तमान पार्षद पूजा भाटी, मीना सैनी, रामजी लाल पापटवान,पूनम कुमावत, रामजीलाल तुंदवाल, निरंजन सैनी, सुमन सिंगोदिया, गुलाब देवी माली, सुमन कुमावत, सीमा सैनी, अंजू सैनी, राधा देवी, उर्मिला, वंदना सैनी, भारती सैनी, सोनू, लक्की सिंगोदिया, मनीषा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।


भजन संध्या में गायक कलाकार रमेश बिजारणियां, कैलाश सैनी, किशन राणा एवं मुकेश काला ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अंत में सामूहिक आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now