
फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया के निर्देशन में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के निर्देशानुसार न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, भानुप्रिया सेहरा, सांभर लेक द्वारा नगर पालिका मण्डल, सांभर लेक के मीटिंग हॉल में शुक्रवार को साईबर अपराध से बचाव के उपायों पर जानकारी देते हुए कहा कि मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए,

फिशिंग ईमेल से सावधान रहें, अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, अपने कम्प्यूटर और मोबाइल में एंटी वायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें, किसी भी संवेदनशील जानकारी को ऑन लाईन साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पृष्ठी करें आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। पर्यावरण संरक्षण पर न्यायाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बना रहे इसलिए हम सबको अपने घर के आस-पास पौधे लगाने चाहिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने साईबर अपराध पर जानकारी देते हुए हैंकिग, फिशिंग, ऑन लाईन धोखाधड़ी, साईबर बुलिंग, आईडेंटिटी थेफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
पैरा लिगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल ने इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हैल्प लाईन नंबर 15100, साईबर हैल्प लाईन नंबर 1930 एवं गरिमा हैल्प लाईन नंबर 1090 से संबंधित विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में
छगन लाल, भवानी शंकर, दलपत सिंह, ऋषि राज, सज्जन सिंह, पवन गौरव आदि उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




