
श्रद्धालु नर नारियों के बीच लोक कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के श्री राम नगर माली मोहल्ला स्थित श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे से बड़े धूमधाम से फागोत्सव का आयोजन होगा। सैनी समाज के अध्यक्ष तेजकरण सैनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर पर 17 फरवरी 2026 मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे से विशाल फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें जानेमाने गायक कलाकार रमेश बिजानिया, कैलाश सैनी, वादक किशन राणा, पेड मुकेश काला आदि शिरकत करेंगे।फागोत्सव में स्थानीय श्रद्धालु भक्तगण एवं महिला पुरुषों के द्वारा गुलाल, अबीर , आकर्षक मोहक एवं विभिन्न रंगों के फूलों से उत्सव मनाया जाएगा जो सात्विक और शिष्टाचार का परिचय एक होगा। भगवान श्री कृष्ण,श्री श्याम धनी, बाबा भोलेनाथ के सानिध्य में रंगारंग फागोत्सव आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां शुरू की गई है।

Author: Aapno City News





