


हरसोलाव (तेजाराम लाडणवा)
ग्राम हरसोलाव में चल रहे श्री महाशिवपुराण कथा महोत्सव का समापन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026 को महामृत्युंजय रुद्र-महायज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है।
गांव स्थित ईच्छापूर्ण महादेव मंदिर परिसर में 8 फरवरी से प्रारंभ हुई शिवपुराण कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
पीठ पर विराजमान होकर संजय महाराज के मुखारविंद से शिवपुराण की अमृतमयी कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, सृष्टि की उत्पत्ति, भक्ति, वैराग्य एवं धर्म के सिद्धांतों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) को प्रातः 9 बजे से महामृत्युंजय रुद्र-महायज्ञ का आयोजन होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दी जाएंगी तथा पूर्णाहुति के साथ कथा महोत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा। समापन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि के दिन अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर शिवकृपा प्राप्त करने का आह्वान किया है

Author: aapnocitynews@gmai.com




