
नावां, (तेजाराम लाडणवा)
नावां शहर में युवक की आत्महत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में रोष बढ़ता जा रहा है। मृतक की मां अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए लगातार फरियाद कर रही है, जबकि परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
परिजनों के अनुसार, मृतक दीपक स्वामी ने पत्नी, सास और अन्य लोगों के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि मरने से पहले दीपक ने एक सुसाइड नोट और वीडियो बनाकर अपनी आपबीती साझा की थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास सहित कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
इस मामले में 30 जनवरी 2026 को पुलिस थाना नावां में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 108 और 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना को करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है।
मृतक के भाई कन्हैयालाल ने बताया कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद कमजोर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि परिवार अब पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाएगा।
परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RudraMahayagya
HarHarMahadev
ShivBhakti
Harsolav
Mahashivratri
Nagaur
ReligiousEvent
ShivMahima
SanatanDharma
KalashYatra
Mahayagya
ShivKatha

Author: aapnocitynews@gmai.com




