[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कुपोषण वी एनीमिया मुक्ति के लिए सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन।

SHARE:


आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं ने पूरक पोषाहार से किया प्रदर्शन।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) निकट वृत्ति आदर्श ग्राम पंचायत काजीपुरा में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में प्रेरणा अभियान के अंतर्गत कुपोषण व एनीमिया मुक्ति के लिए सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम में काजीपुरा सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोटे अंकुरित अनाज ,मौसमी फलों एवं स्थानीय हरी सब्जियों एवं आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले पूरक पोषाहार द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों एवं दालों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दो महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन एवं प्रवेश उत्सव किया गया ।

इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत काजीपुरा के सरपंच/ प्रशासक नवरतन कुमावत एवं महिला पर्यवेक्षक चित्रा वर्मा, शिक्षा विभाग से अध्यापिका मधुबाला एवं वैध गणपत लाल कुमावत के साथ विभाग की कार्यकर्ताओं में नानची देवी, निर्मला कंवर ,संतोष कुमावत के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने पोषण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now