[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सैनणी में सात दिवसीय शिव पुराण कथा का होगा आयोजन

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

शनिवार को हुआ पोस्टर का विमोचन
रूण -निकटवर्ती गांव सैनणी मे जन सहयोग से सात दिवसीय शिव पुराण कथा का आयोजन होगा, इसी कड़ी में शनिवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। जानकारी के तहत 9 फरवरी से 15 फरवरी तक इस कथा का आयोजन सैनणी के ठाकुरजी के मंदिर में किया जाएगा ।

इस कथा में भगवान शिव की महिमा, लीला और पुराणों में वर्णित आध्यात्मिक रहस्यो का श्रवण रूण नगरी के सुमधुर आवाज के धनी पंडित रामकिशोर दाधीच उर्फ काजू महाराज द्वारा किया जाएगा, वही कथा समारोह को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है।

आज इस पोस्टर विमोचन के अवसर पर नाथुराम सर, मदनराम खुडखुडिया, सोहनराम भडियासर, नेमाराम, हरीराम , महेन्द्र खुडखुडिया, पांचाराम, कर्माराम, तिलोकराम, विजयकुमार सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now