[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा का निधन, इंस्टाग्राम पर सामने आया भावुक सुसाइड नोट

SHARE:

जोधपुर। शहर के आरती नगर स्थित आश्रम से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। साध्वी प्रेम बाईसा का का निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आश्रम से प्रेक्षा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना शास्त्री नगर थाना प्रभारी जुल्फिकार अली को फोन के माध्यम से दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

इस बीच साध्वी प्रेम बाईसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर निधन से कुछ समय पहले एक पोस्ट सामने आई है, जिसे सुसाइड नोट के रूप में देखा जा रहा है। पोस्ट में उन्होंने सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था और जीवनभर किए गए प्रचार-प्रसार का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने हर क्षण सनातन धर्म के लिए जिया, और अंतिम सांस तक उनके हृदय में सनातन ही रहा। साथ ही उन्होंने आदि जगद्गुरु शंकराचार्य, विश्व योग गुरुओं एवं पूज्य संत-महात्माओं के आशीर्वाद का स्मरण करते हुए ईश्वर और संत समाज पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।

पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्होंने कई संत-महात्माओं को पत्र लिखकर अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन किया था, लेकिन प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था। अंत में उन्होंने दुनिया से विदा लेते हुए न्याय मिलने की आशा जताई है।

साध्वी प्रेम बाईसा के निधन से संत समाज और उनके अनुयायियों में शोक की लहर है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now