
मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
आनंद हॉस्पिटल सेवा समिति, देव श्री सेवा समिति तथा जिला अंधता निवारण समिति, नागौर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जाँच, लैंस प्रत्यारोपण एवं चश्मा वितरण शिविर मंगलवार को आयोजित होगा। शिविर 27 जनवरी 2026 को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक कोमल नगर चुण्डियां रोड, बड़वासन माताजी रोड, मेड़ता सिटी स्थित स्थल पर लगेगा।
शिविर में नेत्र रोग विशेष रूप से मोतियाबिंद की जाँच, लैंस प्रत्यारोपण हेतु चयन एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा। चिकित्सा सेवाएँ उन लोगों तक पहुँचाने का प्रयास है, जो आर्थिक तंगहाल, ग्रामीण पृष्ठभूमि या उम्र के कारण उपचार से दूर रह जाते हैं। आयोजकों की उम्मीद है कि शहर सहित आसपास के कस्बों एवं गाँवों से वृद्ध, महिला एवं गरीब वर्ग के मरीज भी इससे लाभान्वित होंगे।
आयोजक पार्षद राजेन्द्र सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य आँखों की रोशनी से वंचित या कमजोर दृष्टि वाले व्यक्तियों को बिना किसी शुल्क के उपचार उपलब्ध कराना है। उनकी माने तो कई मरीज आर्थिक कारणों से जाँच या ऑपरेशन नहीं करा पाते, ऐसे शिविर उनके लिए सहारा बनते हैं।
शिविर के संचालन में सांखला परिवार सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहेगा।

Author: aapnocitynews@gmai.com




