[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एक शाम गौ माता के नाम एवं विशाल भजन संध्या ‌हिंदुस्तान गौ सेवा समिति एवं गौ चिकित्सालय नरेना की ओर से आयोजित।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) दादू संप्रदाय की विश्वपीठाधीश्वर दादू नगरी स्थित हिंदुस्तान गौ सेवा समिति एवं गौ चिकित्सालय नरेना की ओर से गणतंत्र दिवस की संध्या पर एक शाम गौ माता के नाम एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन नगर पालिका के पास रामलीला मैदान नरेना पर आयोजित होगा।

हिंदुस्तान गौ सेवा समिति के गौ सेवक डॉक्टर पुखराज स्वामी ने बताया कि समिति की ओर से गौशाला के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं 11वें वर्ष के उपलक्ष में संतो महंतों के सानिध्य में आयोजित एक शाम गौ माता के नाम एवं भव्य विशाल भजन संध्या 26 जनवरी 2026 को सांय 6:15 बजे से आयोजन होगा।

जयपुर हवा महल विधायक महंत बाल मुकुंदाचार्य  एवं प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में विशाल एवं भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। जिसमें क्षेत्र के नामी ग्रामी गायक कलाकार हिस्सा लेंगे। गायक कलाकार सन्नी चक्रवर्ती एवं हिमांशी कंदारा अपनी विभिन्न धुनों में मनमोहन प्रस्तुतियां देंगें इस अवसर पर क्षेत्र व आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now