[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हिंदू सम्मेलन सामाजिक समरसता महायज्ञ के लिए घर-घर दिया न्यौता।

SHARE:


1 फरवरी 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) हिंदू सम्मेलन सामाजिक समरसत्ता महायज्ञ का आयोजन पुराना फुलेरा स्थित तेजाजी चौक में 1 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। समिति के गिरधारी सिंह शेखावत ने बताया कि परम उत्सव और उमंग के साथ आजाद बस्ती वार्ड नंबर 1 से 11 तक में विराट हिंदू संपर्क और शक्ति उपासना हिंदू समरसत्ता महयज्ञ का आयोजन रविवार को पुण्य नक्षत्र सर्वार्थ सिद्ध योग में होगा।

रविवार को प्रातःभव्य कलश यात्रा कुमावत समाज बालाजी बगीची श्री रामनगर से सियाराम बाबा की बगीची होते हुए,आकाश्या चौराहा होते हुए तेजाजी चौक पुराना फुलेरा प्रातः 11:00 बजे पहुंचेगी। 11 से 12:00 तक अल्पाहार, 12:15 बजे से 3:00 तक हिंदू समर सत्ता महायज्ञ, तीन से चार बजे तक बौद्धिक संबोधन व सम्मान समारोह, 4:00 से 5:00 बजे तक संगीत चिकित्सा परिचय, तथा 5:00 बजे से कार्यकर्ता एवं प्रतिभागियों के लिए प्रतिभोज आयोजित किया जाएगा।

शेखावत ने बताया कि कलश यात्रा के लिए कलश स्वयं को लाना होगा श्रीफल माला आयोजकों द्वारा प्रदान की जाएगी तथा 31 रुपए शुल्क होगा यज्ञ में सम्मिलित होने वाले जोड़ों को मात्र ₹11 देने होंगे प्रतिभागी 27 जनवरी 2026 से पूर्व शुल्क जमा करावे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदू सम्मेलन कार्यकर्ता ने आज वार्ड नंबर 6 में घर-घर जाकर न्योता दिया जिनमें जोरावर सिंह, किशोर सिंह खारडिया,अभिषेक वर्मा, विकास वर्मा, दिनेश वर्मा, अरविंद फंडा सहित कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now