[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मेड़ता में होगा उपखंड स्तरीय सम्मान — नगर पालिका कर्मियों की सराहनीय भूमिका

SHARE:


मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेड़ता में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले ब्लॉक एवं उपखंड स्तरीय समारोह में निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट दायित्व निभाने वाले नगर पालिका मेड़ता सिटी के कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।

रामावतार गुजराती


समारोह में विशेष रूप से
➡ श्री उम्मेद सिंह (सहायक बीएलओ, नगर पालिका मेड़ता) और
➡ श्री रामावतार गुजराती (सहायक बीएलओ, नगर पालिका मेड़ता)
को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची अद्यतन व जागरूकता कार्यों में उल्लेखनीय सहयोग हेतु सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इन दोनों नगर पालिका कर्मियों ने मतदाता पहचान, सत्यापन, घर–घर संपर्क एवं सूची सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में ईमानदारी व सक्रियता से योगदान दिया है, जिसके चलते निर्वाचन विभाग ने इन्हें सम्मान के योग्य माना है।
इसके साथ ही निर्वाचन कार्यों में संलग्न 14 अन्य सहायक कार्मिकों को भी उपखंड स्तरीय सम्मान दिया जाएगा।
कार्यक्रम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मेड़ता सिटी में आयोजित होगा, जिसमें सुबह 11 बजे सामूहिक मतदाता शपथ दिलाई जाएगी तथा नव मतदाताओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा में जुड़ने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि मतदाता दिवस का उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाना है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now