[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

काजीपुरा में गिरदावर सर्किल उत्थान शिविर का आयोजन।

SHARE:


विभिन्न योजनाओं में मिलेगा किसानों को लाभ।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)राज्य सरकार के निर्देशानुसार गिरदावर सर्कल काजीपुरा में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रिम दलों का गठन किया गया। जिसके द्वारा कृषि विभाग की सभी संबंधित योजनाओं का लाभ आम किसान को दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिसमें प्रार्थी  दुलीचंद पुत्र  रामचंद्र कुमावत निवासी काजीपुरा ने कृषि विभाग में कृषि यंत्र हेतु आवेदन किया था। शिविर में उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल, पर्यवेक्षकण अधिकारी नायब तहसीलदार सांभर लेक, शिविर प्रभारी लक्ष्मी नारायण व सह प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी के सक्षम अपने परिवेदना रखी जिन पर संबंधित कृषि अधिकारी श्रीमती हंसा गुर्जर, कृषि पर्यवेक्षक श्रीमती रंजना चौधरी को निर्देश दिए जिस पर संबंधित अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए आवेदन स्वीकृत किया,

जिस पर उक्त किसान ने अवगत कराया की कृषि यंत्र मिलने से कृषि कार्यों में बहुत लाभदायक रहता है, इस कारण उपस्थित सभी किसानों ने खुशी व्यक्त की तथा ऐसे शिविरों की उपयोगिता पर संतोष व्यक्त किया। तथा  मुख्यमंत्री  और प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। जिसमें फार्म पॉन्ड, किसान सम्मान निधि, साइल हेल्थ कार्ड, मिनी किट वितरण आदि के लिए खुशी व्यक्त की व स्थानीय  निवर्तमान सरपंच नवरतन कुमावत एवं प्रशासक महोदय का भी धन्यवाद दिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now