[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हरमाड़ा स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, भाजपा प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान व उनके परिवार के सान्निध्य में होगा विराट आयोजन।

SHARE:

जयपुर शहर के हरमाड़ा क्षेत्र में नींदड़ मोड़ के पास रविदास कॉलोनी, गली नंबर 3 स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में आगामी 15 फरवरी 2026 को सनातन धर्म, आस्था और संस्कृति का भव्य उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर लोकदेवता बाबा रामदेव जी सहित शिव परिवार एवं अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियों की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
इस विशाल धार्मिक आयोजन की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती स्टेफी चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके परिवार द्वारा पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं सेवा भाव से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य सनातन परंपराओं का संरक्षण, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना एवं लोकदेवता बाबा रामदेव जी की महिमा को जन-जन तक पहुंचाना है।
विख्यात पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, संत-महापुरुषों का सान्निध्य
प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के विख्यात पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। वहीं अनेक विद्वान साधु-संत एवं महापुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
कार्यक्रम की शुरुआत 14 फरवरी 2026 को प्रातः 8:15 बजे श्री रामायण पाठ से होगी।
मुख्य दिवस 15 फरवरी 2026 को प्रातः 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधान में भाग लेंगी।
इसके पश्चात मंदिर परिसर में बाबा रामदेव जी, शिव परिवार एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 12 बजे से विशाल भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
शाम 6 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार कोशल्या रामावत (बीकानेर) एवं जीतू माली पोकरण (रामदेवरा) अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे।
आयोजक परिवार एवं स्वागत करता हूं
इस भव्य आयोजन के आयोजक—
रामप्रकाश, नेमीचंद, फूलचंद, बंशीलाल, मनीष, नितिन, पंकज, राकेश, अभिषेक, आदित्य, राहुल, विग्यान एवं समस्त उदयपुरिया परिवार हैं।
बाबा रामदेव जी मंदिर में होने जा रहा यह भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now