
समाज में सौहार्द्रता बनाएं,पुलिस जन सहभागिता को मजबूत करें।
फुलेरा ( दामोदर कुमावत ) पुलिसिंग शाखा के तत्वावधान में “राष्ट्रीय एकता एवं पुलिस कार्यों में जनसहयोग” विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाईन जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम गुरुवार सायं 4.30 बजे से 6.00 बजे तक जिले के अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से आयोजित हुआ।

जन-संवाद में राजस्थान पुलिस, जीआरपी एवं राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, सी.एल.जी. सदस्य, महिला सखियां, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, गणमान्य नागरिक एवं आमजन शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि सांभर अटल सेवा केंद्र में भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस व आमजन के बीच संवाद स्थापित कर राष्ट्रीय एकता, आपसी समन्वय एवं पुलिस कार्यों में जनसहयोग को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सौहार्द बनाए रखते हुए पुलिस-जन सहभागिता को और अधिक मजबूत करना।

Author: Aapno City News





