[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर  तैयारियां शुरू।

SHARE:



फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे के गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर फुलेरा में हाई स्कूल खेल मैदान पर राजकीय एवं निजी विद्यालयों द्वारा तैयारियां शुरू हो चुकी है। सोमवार से फुलेरा के स्कूल खेल मैदान में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा शारीरिक व्यायाम एवं पीटी परेड अभ्यास की शुरुआत की गई।

पीटी परेड एवं शारीरिक व्यायाम का अभ्यास शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार सरावता, सीमा सोलोमन, कमलेश सैनी, शैलेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र गहलोत एवं राजेंद्र जीतरवाल के निर्देशन में करवाया जा रहा है। अभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, समन्वय और एकरूपता के साथ परेड प्रदर्शन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर निजी विद्यालयों द्वारा अकाल एवं सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां नगर पालिका सभागार में करवाई जा रही हैं।

निजी स्कूलों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों की रिहर्सल में जुटे हुए हैं, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय मनाया जा सके। शिक्षा विभाग एवं विद्यालय प्रशासन की ओर से समारोह को सफल एवं अनुशासित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।गौरतलब है कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस समारोह स्कूल खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now