


मकराना (तेजाराम लाडणवा)
स्व. श्रीमती भंवरी देवी भींचर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 21 जनवरी को बोरावड़ स्थित अजय इंजीनियरिंग वर्क्स परिसर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। रविवार को मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने शिविर के पोस्टर का विमोचन कर कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की।
प्रधान सुमिता भींचर ने कहा कि भंवरी देवी भींचर सामाजिक सरोकारों एवं लोककल्याण की भावना से सदैव जुड़ी रहीं। उनकी पुण्यतिथि को स्वास्थ्य सेवा के रूप में मनाया जाना आमजन के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क उपचार एवं जांच का लाभ लें।
शिविर में जनरल फिजीशियन, जनरल सर्जन, हड्डी रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला एवं दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। आवश्यकता अनुसार रक्त जांच एवं दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।
पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह शिविर महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

Author: aapnocitynews@gmai.com




