[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण: मेड़ता विधायक कलरु ने ग्राम गवारड़ी में किया जनसंवाद, प्रगतिरथ से योजनाओं की जानकारी दी

SHARE:

मेडतासिटी (तेजाराम लाडणवा)
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गवारड़ी में ग्रामवासियों से संवाद किया। इस दौरान प्रगतिरथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

विधायक कलरु ने कहा कि रथयात्रा के जरिए विकास कार्यों, सुशासन, पारदर्शिता, जनहितकारी योजनाओं एवं प्रदेश की प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को आम नागरिकों तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

कार्यक्रम में रथयात्रा के विधानसभा प्रभारी नवीन मंडा, पूर्व प्रधान संदीप चौधरी, रथयात्रा सहप्रभारी बन्ने सिंह गगराना, रियांबड़ी मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now