
एससी/एसटी एसोसिएशन कार्यकर्ताओं ने आयोजन की तैयारी की पूर्ण।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल बैरवा होंगे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) ऑल इंडिया एससी / एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन फुलेरा के तत्वाधान में जयपुर मंडल अध्यक्ष राम सिंह की सेवानिवृत्ती के उपलक्ष में विदाई समारोह का आयोजन आज सांय 5:00 कस्बे के शेखावत मैरिज गार्डन में बड़े धूमधाम,हर्ष और उल्हास एवं एम्पलाईज एसोसिएशन के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और रेल कर्मचारियों की मौजूदगी में आयोजित होगा ।

इस समारोह के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा होंगे। समारोह को लेकर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अतिरिक्त मंडल सचिव प्रेमचंद वर्मा एवं फुलेरा ब्रांच अध्यक्ष एच के मीना ने बताया कि मंगलवार को सांय 4 बजे फुलेरा रेलवे स्टेशन पर जयपुर मंडल एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन अध्यक्ष राम सिंह रेलगाड़ी द्वारा फुलेरा पहुंचेंगे।

जहां से उनका एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया जाकर रेलवे स्टेशन से संगठन के कार्यकर्ताओं की अगवानी में सेवानिवृत्ति राम सिंह को सजाई गई बग्गी(रथ)में सवार कर भव्य जुलूस के साथ, आतिशबाजी करते हुए समारोह स्थल पहुंचेंगे। जबकि रास्ते में पुष्प वर्षा करते हुए फुलेरा के मुख्य मार्ग एवं बाजार से होते हुए शेखावत मैरिज गार्डन समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। जिनका कस्बे में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। एसोसिएशन के नेता ब्रांच अध्यक्ष रामनाथ वर्मा ब्रांच सचिव मुकेश मीणा, मुकेश वर्मा कोषाध्यक्ष कालूराम रेगर,किशन गोपाल मीणा,महेश कुमार वर्मा, राजाराम वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र वर्मा, महेश चंद बेरवा एवं राम अवतार वर्मा
सहित संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में कड़ी मेहनत की हैं।

Author: aapnocitynews@gmai.com




