[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भोमियासा इलेवन रूण ने जीता लखपति फाइनल मैच

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

विजेता रही पीपाड़ सिटी की टीम को मिले 51हजार

पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में पिछले 20 दिनों से खेली जा रही भोमियासा नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 3 का समापन शुक्रवार रात्रि में हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया था,

निष्पक्ष और शांतिपूर्वक हुई इस प्रतियोगिता में शुक्रवार रात्रि में फाइनल मुकाबला भोमियासा इलेवन वर्सेज पीपाड़ सिटी के बीच खेला गया जिसमें पिंपाड़़ सिटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए रूण की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 83 रन बनाए जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीपाड़ सिटी की टीम  65 रन ही बना पाई और यह मैच रूण ने 18 रन से जीत लिया ।जिसमें मैन ऑफ दा मैच श्रवण गोलिया रहे।


इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ दा सीरीज राजेंद्र शेट्टी रहे। इसी प्रकार बेस्ट कमेंट बेस्ट अंपायर बेस्ट प्लेयर पर प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

विजेता रूण टीम को गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ट्रॉफी और एक लाख एक हजार रुपए नगद तथा उपविजेता पीपाड़ की टीम को 51 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई। रात्रि 2:00 बजे तक चले इस मैच में आखिर तक हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now