
पूर्व चेयरमैन पवन परतानी के बड़े भाई का अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में नेता-व्यापारी पहुंचे

मेड़ता सिटी। मेड़ता नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पवन परतानी के बड़े भाई, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश परतानी का गुरुवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरा शहर गमगीन है। ओमप्रकाश परतानी सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। चेयरमैन प्रतिनिधि नरेंद्र लाहोटी, रामेश्वरलाल परतानी, पूर्व बीसीएमओ डॉक्टर शिवप्रसाद परतानी, मेड़ता व्यापार संघ अध्यक्ष हस्तीमल डोसी, लोक अभियोजक अभिमन्यु शर्मा, सेवा भारती के कैलाश पुजारी, नथमल नागर, भाजपा शहर मंडल महामंत्री रामकैलाश गट्टानी, संपत बिड़ला, राजेंद्र सांखला, ओमप्रकाश गहलोत, बडगांव हड़मान कलवानिया, हापुराम बडगांव, जीवनराम कलवानिया, जितेंद्र गहलोत, मधुसूदन गट्टानी, गजेसिंग गागुडा, मंडी व्यापारी परवीन जैन, जुगल मंत्री, सीताराम लटियाल, जुगल बाहेती, रामसरुप माली जसनगर, ओमप्रकाश तेतरवाल सहित अनेक शहरवासी और नागरिक उपस्थित रहे।

Author: aapnocitynews@gmai.com




