[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
डीआरएम रवि जैन ने त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार23 अक्टूबर 25 को जयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया व यात्रियों से बात भी की साथ ही स्टेशन पर स्थित रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम से यात्री सुरक्षा की मॉनीटरिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

उन्होने स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट खिड़कियों का भी निरीक्षण किया। साथ ही यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु कार्यरत स्टॉफ एवं अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये।

रेलवे द्वारा नियमित रूप से यात्री भार की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं आवश्यकतानुसार स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन एवं रेल सेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। जयपुर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान श्रीमती पूजा मित्तल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मिहिर देव स्टेशन निर्देशक जयपुर व मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now