[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

चातुर्मास,दादूवाणी सत्संग ज्ञान यज्ञ  जारी । दादू भोजन धिजे देह को, लिया मन विश्राम …..”संत राम प्रकाश स्वामी।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के श्रीरामनगर स्थित दादू आश्रम पर श्री चातुर्मास सत्संग ज्ञान यज्ञ जारी समारोह में गुरुवार  को श्रीमद् दादू वाणी एवं भक्त माल कथा के दौरान बड़ी संख्या में पधारे नर नारी श्रद्धालुओं को आश्रम महंत संगीताचार्य संत रामप्रकाश स्वामी ने प्रवचन के दौरान बताया कि” दादू भोजन धिजे देह को, लिया मन विश्वास, साधु के मुख मेलिए,पाया आतम राम “स्वामी जी ने कहा कि शरीर को भोजन देने से सारी इंद्रियां तृप्त हो जाती है,

उसी प्रकार ब्रह्मनिष्ठ संतों की सेवा करने से परमात्मा प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा की जीव मात्र में मनुष्य का शरीर उत्तम है,उसी प्रकार ब्रह्मनिष्ट संत भी साक्षात भगवान के स्वरूप ही हैं।आश्रम प्रबंधक धर्मदास स्वामी ने बताया कि चातुर्मास कार्यक्रम के दौरान संत रामप्रकाश स्वामी केसानिध्य में गुरुवार को  महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर  रामपाल कुमावत, जगदीश भोड़ीवाल, गोपाल चौधरी, नाथू लाल सैनी, राजेंद्र सैनी, सहित दर्जनों  नर , नारियां एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now