[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गौरक्षा दल टीम की हरा चारा अभियान के साथ रेडियम बेल्ट की मुहिम भी शुरू

SHARE:

  ????  तेजाराम लाडणवा

निराश्रित गौ माता के लिए प्रत्येक रविवार को चलाया जा रहा हरा चारा अभियान

गौ रक्षा दल टीम की ओर से निराश्रित गौ माता के लिए प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे हरा चारा अभियान के तहत आज ग्यारहवें रविवार को 22 क्विटल चारा खिलाया गया। टीम कार्यकर्ता सेवा में जुटे नजर आए। जहां एक तरफ युवा नशे की धुत में व्यस्त हैं, वहीं मेड़ता के कुछ युवा साथी गौ माता के लिए अपना तन, मन, धन समर्पित कर रहे हैं।

गौ रक्षा दल टीम के मीडिया प्रभारी यशपाल कच्छावा ने बताया कि यह अभियान आज लंबे समय से चल रहा है। टीम द्वारा रोड एक्सीडेंट हादसों के बचाव हेतु रेडियम बेल्ट एवं सड़कों पर बैठी निराश्रित गौ माता को रोड साइड बैठाने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। रात-रात गौ रक्षा दल सदस्य पीड़ित गौ वंश की सेवा हेतु तत्पर रहते हैं।

हाल ही में गौ भक्तों द्वारा मेड़ता शहर में पानी की कुंडियां भी भामाशाहों के सहयोग से रखवाई गई थीं। इस पुनीत कार्य में अनेकों अनेक गौ भक्त जुड़े हैं, जिनमें दिनेश भाटी, गौतम दायमा, संदीप बगड़ावत, जितेंद्र जादम, राजेश टाक, यशपाल कच्छावा, कमल गोयल, महेंद्र तंवर, महेंद्र प्रजापत, रचित कच्छावा, राजवीर सांखला, कुशाल सांखला, मातृ शक्ति खुशबू टाक, हर्षिता शर्मा, माही भाटी, कृषिका कच्छावा आदि प्रमुख हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now